रविवार, 7 सितंबर 2014

होशंगाबाद। बंद कमरे में लड़के-लड़कियां मना रहे थे रंगरलियां



होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के महिमा नगर के एक खाली मकान को किराए से लेकर कुछ लड़कों ने अय्याशी का अड्डा बना लिया था। शनिवार को दो लड़के-दो लड़कियां मकान के अंदर गए।
couple caught in Offensive Position in hoshangabad mp


वहीं मौजूद एक युवक मकान में बाहर से ताला लगाकर चला गया। मामला संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर करीब एक घंटे तक कमरे में अंदर बंद लड़के-लड़कियों को बाहर निकलने की समझाइश दी, लेकिन वे नहीं माने। परेशान होकर पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर लड़के-लड़कियों को बाकहर निकाला और थाने ले आए।




प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे मुंह पर कपड़ा बांधे लड़के-लड़कियां मकान के अंदर गए। इसके बाद कुछ और युवक उस कमरे में आ गए। इसमें से दो युवक वापस चले गए।




उन्होंने मकान में बाहर से ताला लगा दिया। टीआई एसएन मुकाती के साथ महिला पुलिस ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से लड़के-लड़कियों को बाहर निकाला गया।




खिड़की से देखा और छुप गए

मकान के बाहर पुलिस होने की आशंका पर कमरे की खिड़की खोलकर लड़कों ने बाहर देखा। इसके बाद वे अंदर छुप गए। पुलिस अधिकारी उन्हें बार-बार बाहर आने की समझाइश देते रहे, लेकिन लड़के न तो कुछ बोल रहे थे और ना ही बाहर नहीं निकल रहे थे।




शराब की बोतलें मिलीं

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां कई आपत्तिजनक सामग्री मिल। एक बिस्तर के आस-पास सिगरेट और शराब की खाली बोतलें मिली। वहीं डिस्पोजल मे रखी शराब भी पाई गई।




कोचिंग का बहाना

दोनों लड़कियां घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थीं। इसक बाद वे लड़कों के साथ महिमा नगर आ गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस तरह रोजाना वे मकान पर आ रही थीं। जिससे वह परेशान हो गए थे।




परिजन को सौंपा

पुलिस लड़के-लड़कियां को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंची। वहां सभी से पूछताछ कर उनके परिजन को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां नाबालिग थीं, इसलिए उनके परिजन को सौंप दिया। वहीं लड़कों को पूछताछ के लिए कुछ देर रोक लिया था। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें