मंगलवार, 2 सितंबर 2014

लंदन।गजब! उलटे मुंह का शख्स सिखा रहा जीने का तरीका

लंदन। सच ही कहा है कि खुद ही को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे कि बता तेरी रजा क्या है।omg a man with face upside down
ब्राजील में रहने वाले एक शख्स के बारे में सुनकर यह कहावत एकदत सही जान पड़ती है।

इस शख्स को इसके जन्मते ही डॉक्टरों ने मरा बराबर मान लिया था। उसके लिए हर सांस लेना ही मुश्किल जो था। इसके अलावा उसका शरीर एक अजब पहेली की माफिक टेढ़ा मेढ़ा था।

उसका मुंह उल्टा था ऎसा मानो जैसे किसी ने पेपर को फोल्ड कर दिया हो।

लोग इसकी मां को इसे खाना देने से मना किया करते थे क्योंकि उनके अनुसार वह ज्यादा दिन नहीं जी पाता।

किसी को भी उम्मीद न थी कि उलटे मुंह वाला बच्चा बचेगा।

लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या फिर इस बच्चे का जीने का हौसला कि यह न सिर्फ जिंदा रहा बल्कि आज 37 साल की उम्र में क्लाडियो विएरा डी ओलिवेरा अच्छे खासे हष्ट-पुष्ट लोगों को उत्साह के साथ जीवन जीने का तरीका सिखा रहा है।

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पेशे से एक अकाउंटेंट और मोटिवेशनल स्पीकर ओलिवेरा पेन, कंप्यूटर माऊस और मोबाइल फोन पकड़ने के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल करता है।

क्लोडिया बताता है कि वह बचपन में हमेशा खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखता था। एक एक करके उसने रोजमर्रा के सभी काम सीख लिए।

आठ साल की उम्र में क्लॉडिया ने चलना सीखा। अपनी अजीब बॉडी शेप की वजह से वह व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता था।

आज क्लाडिया खुद को एक स्वस्थ आदमी मानता है। एक खास बात जो वह हमेशा अपने स्पीच में बताता है वह यह कि वह अपने उलटे मुंह होने के बावजूद चीजों को उलटी नहीं देखता। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें