शुक्रवार, 5 सितंबर 2014

हैरतअंगेज! 7 साल की उम्र में बनी 50 बच्चों की मां



लंदन। एक ही मां के कई बच्चे पैदा करने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन यहां तो हद ही हो गई।
omg a mother of 50 children is only 7 years old
एक मां ने सारी हदें पार कर कुल 50 बच्चे पैदा कर डाले। इतना ही नहीं आप यह जानकर तो हैरान ही रह जाएंगे कि इस मां की उम्र केवल 7 साल की है।

लेकिन इतना भी चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह मां असल में एक गिलहरी है जिसने नोरफोक नामक एक जगह पर दो महीने पहले ही दो बच्चे पैदा किए हैं। इन बच्चों को मिलाकर यह गिलहरी अब तक कुल 50 बच्चे पैदा कर चुकी है।

यह जानना काफी रोचक होगा कि मई माह में पैदा हुए इस गिलहरी के दोनों बच्चे अपना काम खुद करने लगे हैं।

इस लाल गिलहरी का नाम टॉरटाइसशैल रखा गया है और इसे यूके में गिलहरी की दुनिया की सबसे करामाती मॉम बताया जा रहा है। यह गिलहरी यूके में पाई जाने वाली लाल गिलहरी प्रजाति की गिलहरी है। बतातें चलें कि यूके की यह गिलहरी प्रजाति विलुप्तप्राय है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यूके में फिलहाल 138000 लाल गिलहरियां हैं जबकि ग्रे गिलहरियों की संख्या 25 लाख है। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें