मंगलवार, 9 सितंबर 2014

5 रूपए तक घट सकते है पेट्रोल के दाम, डीजल भी होगा सस्ता! -

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अब अच्छे दिनों की आहट शुरू हो गई है। petrol and diesel may cheaper soon in this week
आम आदमी की जेब में आग लगाने वाले पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही घट सकते है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार केन्द्र सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर सकती है।

दरअसल, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट से केन्द्र सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर सकती है।

केन्द्र सरकार पेट्रोल के दाम 5 रूपए प्रति लीटर तक कम सकती है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमतों को 15 सितंबर तक रिवाइज किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ईधन के दामों में गिरावट से मोदी सरकार के जनता से किया सस्ता पेट्रोल का वादा भी पूरा हो जाएगा।

चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार देश में बनती है तो जनता पर महंगाई की मार नहीं पड़ने दी जाएगी।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें