बुधवार, 3 सितंबर 2014

फतेहपुर दूसरी पत्नी की चाह में ली अपने 3 बच्चों की जान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दूसरी शादी की चाह में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार दिया।
father gives poison to 3 minor children, die in fatehpur

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यमुना तटवर्ती गाजीपुर क्षेत्र के चकरसूलपुर निवासी विजय पाल की शादी पन्द्रह साल पहले रेशमा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी से तीन बच्चे गोलू (08), भोंदू (4) वष्ाü तथा छह वर्षी पुत्री कंचन थी।

भोंदू के पैदा होने के बाद रेशमा बीमार रहने लगी और एक साल पहले लम्बी बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो गई। रेशमा की मृत्यु के बाद विजय पाल लगातार दूसरी शादी का प्रयास करने लगा।

दूसरी शादी के लिए परिवार के लोग और बच्चे तैयार नहीं थे। यह बात विजय पाल को मंजूर नहीं थी। बच्चों की परवरिश को लेकर आए दिन उसका परिजनों से झगड़ा होता था। विजय पाल ने बुधवार को तीनों बच्चों को शर्बत में जहर मिलाकर पिला दिया।

बच्चों की हालत खराब होने लगी। बच्चों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें