सोमवार, 15 सितंबर 2014

15 दिन में किए 7 कत्ल, 3 महिलाओं की लूटी अस्मत

चेन्नई। पुलिस ने एक ऎसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 दिनों में 7 लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। उनमें दो साल की एक बच्ची और 5 महिलाएं शामिल थीं। उस दौरान उसने 3 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार भी बनाया था।
salem police arrests serial killer who killed 7 people in 15 days

तमिलनाडु के सलेम जिले की पुलिस ने इस सीरियल किलर को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय सुब्बारायण एक ट्रक ड्राइवर है। उसने सलेम, अरियालुर और त्रिची जिले में इन वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि वह अकेली रहने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और तीन महिलाओं से रेप का मामला दर्ज किया है।

17 साल की उम्र में घर से भागा
पुलिस ने बताया कि उसने पूछताछ मेे हत्या और रेप की बात कबूल की है। उसने बताया कि वह एक टूटे मकान में रहता था जहां उसकी सौतेली मां उसको प्रताडित करती थी। उसके पिता ने तीन शादियां की थीं, उन्होंने कभी बीच बचाव नहीं किया। इस पर वह 17 साल की उम्र में घर से फरार हो गया और ट्रक पर काम करने लगा। फिर ट्रक चलाना सीख गया।

2012 में किया पहला कत्ल
उसने बताया कि उसने सबसे पहला कत्ल 2012 में एक बुजुर्ग महिला का किया था। एक महीने पहले तक वह सलेम सेंट्रल जेल में था, तब उसको जमानत मिल गई। उसके बाद उसने 20 अगस्त को सलेम जिले में ही एक 45 साल की महिला से रेप किया और फिर उसे मार डाला। उसके घर से 10000 रूपए लेक र भाग निकला।

रेप के बाद बेरहमी से कत्ल
फिर उसने अगले दिन त्रिची जिले में एक बुजुर्ग महिला का कत्ल किया और एक हजार रूपए उसके ले लिए। 8 दिन तक शांत रहने के बाद वह 29 अगस्त को अरियालुर जिले मेें दो महिलाओं की हत्या की। जिसमें उसने एक महिला से रेप किया था और उसके 900 रूपए ले लिए थे।

अरियालुर जिले में 5 सितंबर को उसने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला, जिसमें दो साल की एक बच्ची भी शामिल थी। 25 वर्षीय महिला के पति की हत्या के बाद उसने उससे रेप किया था और फिर उसे भी मार डाला था। उस दरिंदे ने बच्ची के सिर को दीवार से टकराकर मार डाला था।

पुलिस ने उस दरिंदे पर सात लोगों की हत्या और 3 महिलाओं से रेप का मामला दर्ज किया है।
 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें