गुरुवार, 28 अगस्त 2014

बाड़मेर जैसलमेर ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव - सितंबर से लागू होगी रेलवे की नई समय-सारिणी

बाड़मेर जैसलमेर ट्रेन के समय में बड़ा बदलाव - सितंबर से लागू होगी रेलवे की नई समय-सारिणी

रेलवे की नई समय सारिणी एक सितंबर से लागू होगी। इसमें जोधपुर मंडल की 26 ट्रेनों के संचालन समय में 5 मिनट से 7 घंटे 45 मिनट यानी तक का परिवर्तन किया गया है। खासकर बाड़मेर जैसलमेर की ट्रेनों के जोधपुर पहुंचने यहां से रवाना होने के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 54818 अब बाड़मेर से रात 11:35 की जगह 12:30 बजे चला करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4 बजे की जगह 7 बजे जोधपुर आएगी। ट्रेन संख्या 54816 बाड़मेर से दोपहर 2 की जगह 1 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन 6:50 बजे आती है। ट्रेन संख्या 54813 जोधपुर से सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे रवाना होकर बाड़मेर दोपहर 1 बजे के स्थान पर 2 बजे पहुंचा करेगी। ट्रेन संख्या 54815 जोधपुर से दोपहर 3:10 के स्थान पर दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वर्तमान में यह रात 8:30 बजे बाड़मेर पहुंचती है। जोधपुर-भीलड़ी के बीच ट्रेन संख्या 54831 वर्तमान में रात 9 बजे जोधपुर से चलती है। एक सितंबर से यह ट्रेन शाम 5:30 बजे चलेगी। इसी तरह जोधपुर-जैसलमेर पैसेंजर 54620 जोधपुर से सुबह 8:20 की जगह 7:45 बजे रवाना होगी। जैसलमेर-जोधपुर ट्रेन संख्या 54819 जैसलमेर से सुबह 8:30 के स्थान पर अपराह्न 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे के स्थान पर रात 10:45 बजे जोधपुर आएगी। जैसलमेर-जोधपुर एक्सप्रेस 14809 जैसलमेर से रात 11:30 की जगह सुबह 6:15 बजे चला करेगी। इसके जोधपुर पहुंचने का समय सुबह 5:15 से बदलकर दोपहर 12:15 हो जाएगा। इधर भोपाल पैसेंजर अब आधे घंटे की देरी से शाम 7:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।


सियालदाह-जोधपुर प्रीमियम एसी एक्सप्रेस 22315/22316 सप्ताह में दो दिन गुरुवार रविवार की शाम 5:45 बजे जयपुर के रास्ते रवाना होगी। सियालदाह से यह ट्रेन मंगलवार शुक्रवार को शाम 6:30 बजे रवाना होगी। मनारगुडी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 16864/16863 जोधपुर से प्रत्येक सोमवार दोपहर 2 बजे रवाना होगी। मनारगुडी से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन भी जयपुर के रास्ते चलेगी। कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस 15624/15623 भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार शाम 7:10 बजे रवाना होगी। कामाख्या से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डेगाना-रतनगढ़ के रास्ते चलेगी। इधर दिल्ली-सुजानगढ़ एक्सप्रेस 14705/14706 का भगत की कोठी तक विस्तार होने के बाद यह ट्रेन सुबह 10 बजे जोधपुर से संचालित की जाएगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7 बजे भगत की कोठी पहुंचा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें