शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

जसवंत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना दुआओ का क्रम जारी

जसवंत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना दुआओ का क्रम जारी 


बाड़मेर :- पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह गुरुवार रात अपने घर में गिर गये थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. धौलाकुआं के आर्मी अस्पताल में जसवंत सिंह को भर्ती कराया गया है.जसवंत सिंह को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.और जहा उनका इलाज चल रहा है. अभी तक आई खबरों के मुताबिक जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जिस के चलते शुक्रवार को बाड़मेर में .जसवंत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए जसवंतसिंह समर्थको ने हवन किया। इस दौरान सभी ने उनके स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना की। शुक्रवार को जसवंतसिंह समर्थक सफेद आकड़ा महादेव मंदिर में इकट्ठा हुए। वहां उन्होंने जसवंत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक रूप से हवन यज्ञ किया।इसी तरह मुस्लिम भाइयो ने खुदा से जसवंत सिंह  शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं की गयी ,जैसलमेर में भी जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की कामना को लेकर शिव का महाभिषेक किया। थार क्षेत्र के साथ  पूरे राजस्थान में जसवंत सिंह के लिए दुआएं मांगी  जा रही हैं 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें