बुधवार, 13 अगस्त 2014

जसवंत सिंह के स्वास्थ्य के लिए भारत के साथ पाकिस्तान में भी दुआएं और यज्ञ

बाड़मेर। जसवंत सिंह के स्वास्थ्य के लिए भारत के साथ पाकिस्तान में भी दुआएं और यज्ञ किए जा रहे हैं।

पाकिस्तान में सिंह के स्वास्थ्य की कामना को लेकर बलूचिस्तान स्थित माता हिंगलाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

पाकिस्तान से जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह के पास आए जसवंत सिंह समर्थकों और उनके रिश्तेदारों ने बताया कि हिंगलाज माता मंदिर दरबार में बुधवार प्रात: जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिन्दू व मुस्लिम सिंह की सेहत को लेकर चिंतित हैं । हिन्दु और मुस्लिमों ने मिलकर यज्ञ का आयोजन किया जिसमें आहूतिया देकर जसवंत सिंह के शीघा्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही हैं।

इसके अलावा मौरपुर खास में धर्मनाथ जी के मठ में अनुष्ठान किया गया। अमरकोट में जसवंत सिंह के रिश्तेदारों ने भी उनके शीघा्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पीर जो गौत के पीर पगारो ने मानवेन्द्र सिंह से फोन पर बात कर जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके लिए दुआएं की। पीर पगारो सिंधी मुस्लिमों के धर्म गुरू हैं तथा उनके पिता जी जसवंत सिंह के अच्छे मित्र रहे हैं। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें