शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

न्यूड वीडियो के जरिए पाक की महिला जासूस ने सेना के जवान को अपने जाल फंसाया -

हैदराबाद। पाकिस्तान की एक महिला जासूस ने भारतीय सेना के एक जवान को अपने जाल में फंसा लिया। जिस्मानी और पैसों के लालच में भारतीय सेना में नायब सूबेदार पाटन कुमार पोद्दार पाक की महिला जासूसू को देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाता रहा। Army man takes Pakistan spy bait, arrested for espionage
40 वर्षीय पोद्दार 151 एमसी/एमएफ डिचैटमेंट में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात था। हैदराबाद पुुलिस ने बुधवार को पोद्दार को गिरफ्तार किया। उसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोद्दार पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। सात पन्नों की केस डायरी से पता चला है कि वह जुलाई से पाकिस्तान की महिला जासूस को महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां दे रहा था। इसके बदले पाकिस्तान की महिला जासूसी उसके बैंक अकाउंट में थोड़े-थोड़े अंतराल पर पैसे जमा कराती थी।
यही नहीं महिला जासूस अपने न्यूड वीडियो से उसका मनोरंजन करती थी। महिला जासूस ने लंदन की ट्रिप का सारा खर्चा उठाने का भी वादा किया था। पूछताछ के दौरान पोद्दार ने सेंट्रल क्राइम सिस्टम और सेना के अधिकारियों को बताया कि पिछले साल फेसबुक के जरिए वह अनुष्का अग्रवाल के संपर्क में आया था। अनुष्का अग्रवाल ने बताया था कि वह एमएससी की स्टूडेंट है और झांसी की रहने वाली है। महिला ने पोद्दार को बताया कि उसके पिता वायुसेना से रिटायर्ड कमांडर है और झांसी में संयुक्त राष्ट्र के लिए एनजीओ चलाते हैं।
अनुष्का अग्रवाल ने पोद्दार को संकेत दिए कि वह उसके प्रति आकर्षित है। अनुष्का ने पोद्दार को अपने एनजीओ के लिए काम करने का ऑफर दिया। अनुष्कार ने पोद्दार से कहा कि तुम्हें भारतीय सेना पर ऑन लाइन सर्वे करने होंगे। इसके लिए हर महीने 10,000 रूपए मिलेंगे। पिछली जुलाई को अनुष्का ने एसबीआई की मंगलबाड़ी शाखा में पोद्दार के खाते में 9 हजार रूपए जमा कराए। - See more at: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें