गुरुवार, 7 अगस्त 2014

भाजपा संगठन में लाकर कईयों की लाल बत्तियों अरमानो पर पानी फेरा

भाजपा संगठन में लाकर कईयों की लाल बत्तियों  अरमानो पर पानी फेरा 
RSS backing MLAs may get bigger share in expected Rajasthan cabinet expansion
जयपुर। राजस्थान भाजपा की बुधवार को घोषित की गई नई कार्यकारिणी ने प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के समीकरण बदल दिए हैं। कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद मंत्री पद के दावेदार काफी कम हो गए हैं। अभी विस्तार से पहले ही राजनीतिक नियुक्तियों के कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार में संघ से जुड़े विधायकों को तवज्जो मिलेगी।

इनकी थी मजबूत दावेदारी
नई कार्यकारिणी घोषित होने से पहले विधायक मोहन लाल गुप्ता, दीया कुमारी, अनीता भदेल, गोरधन वर्मा, मदन राठौड़, बाबूलाल वर्मा, अल्का सिंह आदि विधायकों की मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर मजबूत दावेदारी थी। इनको प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देकर और सीकर जिले से विधायक झबर सिंह खर्रा, सवाई माधोपुर जिले से विधायक मानसिंह गुर्जर, झालावाड़ जिले से विधायक नरेन्द्र नागर और पब्बाराम विश्नोई को जोधपुर देहात का जिला अध्यक्ष बना कर इनकी मंत्रिमंडल में शामिल होने की दावेदारी को लगभग खत्म कर दिया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में संघ की चलेगी!
भाजपा विधायकों के अनुसार अब 70-75 बोर्ड निगमों में भी अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द होंगी। ये नियुक्तियां मंत्रिमंडल विस्तार से पहले होंगी। कुछ वरिष्ठ विधायकों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी फिट किया जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक ने बताया कि ऎसे विधायकों की सूची बना शीष्ाü नेतृत्व को सौंप दी गई है। भाजपा सूत्रों की मानें तो अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें शक्ति संतुलन का ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। क्योंकि अभी संघ और सरकार में शक्ति संतुलन को लेकर ही घमासान मचा हुआ है। नई कवायद में संघ समर्थित विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए पूरी तवज्जो दी जाएगी। - 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें