शुक्रवार, 1 अगस्त 2014

मोदी सरकार ने दी राहत, रसोई गैस हुई सस्ती

नई दिल्ली। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में ढाई रूपए की कमी की गई है।  non subsidy cylinder gas price decrease
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अगस्त माह में 920 रूपए का मिलेगा।

जुलाई में इसके दाम 16.50 रूपए बढ़कर 922.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गए थे। कोलकाता में इसकी कीमत 969.50 रूपए मुंबई में 947 रूपए और चेन्नई में 922 रूपए होगी।

सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष के दौरान 12 गैससिलेंडर सब्सिडी रेट पर देती है जिसका दाम दिल्ली में 414 रूपए हैं। इस वर्ष फरवरी से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट का सिलसिला चला था जो जून माह तक जारी रहा।

जुलाई में दाम बढ़े थे। इस वर्ष फरवरी में दाम 107 रूपए घटकर 1134 रूपए रह गए थे। मार्च में यह 53.50 रूपए कम होकर 1080.50 रूपए और अप्रैल में इसमें 100 रूपए की कटौती हुई थी।

अप्रैल में दाम 980.50 रूपए थे। मई में 52 रूपए और जून में 23.50 रूपए की कमी आई थी। पांच माह लगातार घटने के बाद जुलाई में गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 16.50 रूपए बढ़कर 922.50 रूपए हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें