बुधवार, 6 अगस्त 2014

रींगस।छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाहिता पर फेंका तेजाब

रींगस। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक विजयपाल ने विवाहिता पर तेजाब फेंक दिया। हालांकि तेजाब से विवाहिता तो बच गई, लेकिन उसके दो बच्चे चपेट में आ गए। इनमें एक की पीठ और दूसरे की अंगुलियां झुलस गई। मामला रींगस का है। महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक विजयपाल ने सोमवार रात को खिड़की से विवाहिता पर तेजाब फेंका। मंगलवार सुबह पीडिता के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। आरोपित फरार है। Acid attack on married woman in Sikar
खिड़की से फेंका था तेजाब
पुलिस ने बताया कि विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ खेती का काम करती है। वह और उसके दोनों बच्चे सोमवार रात को घर पर अकेले थे। महिला का पति निजी बस चालक है। रात को वह बस लेकर गया हुआ था। करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी युवक विजयपाल घर पर आया। उसने पहले दरवाजा खटखटाया।

दरवाजा नहीं खोलने पर उसने कमरे की खिड़की से महिला व उसके दो बच्चे अंकित (6) व हितेश (7) पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से अंकित की पीठ व हितेश की अंगुलियां झुलस गई। बच्चों के चिल्लाने पर महिला व सास-ससुर जग गए। परिवार के अन्य लोगों को देखकर विजयपाल वहां से भाग गया। तेजाब से बच्चों के कपड़े, चद्दर भी जल गई। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

परेशान करता था
महिला के ससुर ने आरोप लगाया है कि विजयपाल महिला को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह फोन पर भी महिला को धमकी देता था। महिला के खेत में आने जाने के दौरान भी रास्ते में रोकने का प्रयास करता थ - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें