मंगलवार, 12 अगस्त 2014

कुमारी शैलजा की नौकरानी ने प्रेमी की मदद से रची थी पति की हत्या की साजिश -

नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मिले शव की पहचान हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव कुमारी शैलजा के घर काम करने वाली नौकरानी मंजू के 42 वर्षीय पति संजय का है। Congress leader`s maid `plotted to kill her husband with  lover`s help`
मंजू ने सोमवार सुबह 8 बजे सर्वेट क्वाटर्स के पास अपने पति संजय का शव देखा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय की रविवार रात कुमारी शैलजा के घर खाना बनाने वाले दो रसोईयों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि नौकरानी मंजू का मुख्य आरोपी अनिल के साथ अफेयर चल रहा था। अनिल फिलहाल पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने नौकरानी मंजू को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौकरानी मंजू ने अनिल की मदद से अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। सेना भवन के कर्मचारी संजय का शव पूल में मिला था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनिल रविवार रात संजय की हत्या के इरादे से आया था। संजय और अनिल के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान संजय घर की छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि संजय छत से गिरा था या हत्या के इरादे से उसे धक्का दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त मंजू ने अपने पति का शव देखा तब कुमारी शैलजा घर में ही थी। संजय का शव देखने के बाद मंजू ने सुरक्षा गार्ड को जानकारी दी थी। पुलिस ने अनिल और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। अनिल का साथी भी रसोईया है। वह सर्वेट क्वार्टर्स के एक अन्य कमरे में रहता था। मंजू और संजय के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंजू ने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया था। पति संजय और अनिल के साथ रोज रोज विवाद और झगड़े के कारण वह किसी दूसरी जगह रहने के लिए चली गई थी। जांच अधिकारियों को पता चला है कि क्वार्टर्स खाली करने को लेकर संजय और अनिल के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जब अनिल को हिरासत में लिया तब उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। संजय की साली राखी ने बताया कि उस सर्वेट क्वार्टर को खाली करने को लेकर संजय का अनिल से झगड़ा हुआ था जिसमें मंजू अपने पति के साथ रह रही थी। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें