बुधवार, 27 अगस्त 2014

टूटा "फीमेल" फैंस का दिल, जब पहली बार सामने आई हनी सिंह की पत्नी

मुंबई। रैपर यो यो हनी सिंह की दीवानी लाखों फीमेल फैंस का दिल तब टूट जाएगा जब हनी फैंस से अपनी पत्नी शालिनी को मिलवाएंगे। जी हां, अपनी निजी जिंदगी को हमेशा छुपाकर रखने वाले हनी सिंह को हाल ही में टीवी शो इंडियाज रॉ स्टार" के सेट पर उनकी पत्नी शालिनी के साथ देखा गया। यह पहला मौका है जब यो यो पत्नी के साथ नजर आए। इस दौरान शालिनी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। Honey Singh`s wife comes out in public for the first time
सूत्रों के अनुसार "इंडियाज रॉ स्टार" के दूसरे दिन उनका नया एलबम "देसी कलाकार" लॉन्च होने वाला था। शूट के दौरान रैपर सिंगर हनी सिंह बेहद ही परेशान और नर्वस थे। इस दौरान हनी सिंह शूटिंग करने से मना कर दिया। इसके चलते कुछ घंटो तक शूटिंग नहीं हो पाई। तभी एक लड़की वहां आई जिसने हनी सिंह को संभाला। पहले तो कोई समझ नहीं पाया कि वह कौन है। बाद में पता चला कि वह कोई और नहीं बल्कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी हैं।

शालिनी ने हनी को समझाया फिर शूट शुरू हुआ। बाद में हनी ने पत्नी शालिनी को स्टेज पर आमंत्रित किया और उनका परिचय करवाया। हनी सिंह ने कहा की उनकी पत्नी उनकी लाइफ में बेहद खास जगह रखती है। 4 घंटे शो में देरी होने के कारण हनी सिंह ने माफी मांगी और भविष्य में ऎसा नहीं करने का वादा किया।

उल्लेखीय है कि सिंगर यो यो हनी सिंह ने कभी भी मीडिया के सामने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात नहीं की। उन्होंने 2011 में उड़ी उनकी शादी की खबरों को अफवाह बताया था, हालांकि बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें