गुरुवार, 28 अगस्त 2014

रेलमंत्री के बेटे ने नहीं अपनाया तो बनूंगी उसके नाजायज संतान की मां

बेंगलूरू। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली अभिनेत्री मैत्रेयी गुरूवार को मीडिया से रूबरू हुई।
actress matriya said i am prignent with his railway ministers son child

अभिनेत्री ने कहा कि उसकी कार्तिक से शादी हो चुकी है और वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री मैत्रेयी की शिकायत पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप है, कार्तिक ने उनसे शादी की और बाद में किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगे।

मैत्रेयी ने कहा कि वह शादी के सबूत के तौर पर जल्द वीडियो सीडी जारी करेंगी। कार्तिक की बुधवार सुबह ही एक अन्य लड़की से सगाई हुई है। हालांकि, गौड़ा का परिवार दोनों के बीच किसी रिश्ते से इनकार कर रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मैत्रेयी ने शहर के रवींद्रनाथ टैगोर नगर थाने में कार्तिक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376,420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

दोस्ती, प्यार और धोखा
मैत्रेयी ने शिकायत में कहा था कि कार्तिक को वह मई से जानती हैं और उसकी दोस्त एक कॉमन मित्र के जरिए हुई थी। शिकायत के मुताबिक दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और कार्तिक ने कथित तौर पर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया।

मैत्रेयी ने शिकायत में कहा था कि कार्तिक के माता-पिता को भी उनके रिश्ते की जानकारी थी। कार्तिक उसे अपने घर ले गया था और माता-पिता से मिलवाया भी था। लेकिन उसकी मां ने उसे बेटे की पसंद की तौर पर अपनी बहू की तौर पर मान्यता देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि वह अपने बेटे के लिए किसी लड़की को छह साल पहले ही पसंद कर चुकी हैं।

इसके बावजूद कार्तिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि वे अपने अभिभावकों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी करेगा। लेकिन कुछ समय बाद ही कार्तिक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें