गुरुवार, 7 अगस्त 2014

मां-बाप को टुकड़ों में काटा, पकाया और टिफिन में पैक किया -

हांग कांग। चीन में हत्या की एक ऎसी घटना सामने आई है जिसे पढ़कर ही कलेजा कांप जाता है। एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग मां-बाप की नृशंस हत्या कर दी।
hong kong couple killed and cooked by son

फिर उन दोनों ने मां-बाप के शरीर को टुकड़े-टुकडे कर दिया, फिर उसे पकाया और उसे लंच बॉक्स में पैक कर दिया। उसके बाद उसे कचरे में फेंक दिया। यह दिल दहला देने वाली वारदात चीन के हांग कांग में हुई।

आरोपियों ने 65 वर्षीय चाउ विंग की और उसकी 62 वर्षीय पत्नी सिउ युएत यी के शवों के टुकड़ों को घर में ही दो बडे रेफ्रिजरेटर्स में रखा था। उसके काफी दिन बाद दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोपी 30 वर्षीय बेटे हेनरी चाउ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन उसे दोनों हत्याओं का दोषी नहीं माना गया। उसे और उसके साथी से चुन की क ो सुनवाई के दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया था।

दक्षिण चीन मॉर्निग पोस्ट के अनुसार, चाउ ने मानसिक कमजोरी के आधार पर मंगलवार को हत्या का दोष स्वीकार कर लिया जबकि उसके दोस्त ने अपराध स्वीकार नहीं किया।

हालांकि दोनों ने शवों को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की। सरकारी वकील ने कहा कि दोनों ने काफी महीने पहले ही हत्या की साजिश रची थी। इन लोगोे ने साजिशन चाकू, रेफ्रिजरेटर्स, माइक्रोवेव ओवन्स और राइस कुकर खरीदा था।

इंटरनेट मैसेजिंग ग्रुप से खुला राज
चाउ ने पुलिस को शुरू में बताया था कि उसके मां-बाप कहीं दूर गए हैं लेकिन उसने बाद में एक इंटरनेट मैसेजिंग ग्रुप में अपराध स्वीकार कर लिया।

शहर के कोर्ट में उसे तथ्य को पढ़ा गया जिसमें उसने अपने दोस्तों से पुलिस को गुमराह करने का दावा किया था। उसने ग्रुप मैसेज में कहा था कि उसका दोस्त और वे इसे मामले को एक गुमशुदगी का शक्ल देने की योजना बना रहे हैं। फिर शवों को टुकडे-टुकडे में ठिकाने लगाएंगे।

चाउ ने मैसेज में खुद को एक मानसिक रोगी बताया है। उसका कहना है कि उसे लोगों के दर्द से कोई हमदर्दी नहीं हो सकती है क्योंकि उसका बचपन और कि शोरावस्था तबाह रहा है।

दोनों आरोपियों ने इस कत्ल को मार्च 2013 में अंजाम दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें