बुधवार, 20 अगस्त 2014

बाड़मेर अब अपने ही देंगे जल की पूरी जानकारी ...

अब अपने ही देंगे जल की पूरी जानकारी ... 
                                           - हर जिले से चुने जाएंगे जानकार  
                                           - राज्य भर से चुने जाएंगे 100 पेशेवर 
                                                   

बाड़मेर 
Displaying phed news pic 2.jpg

अब तक पानी की बचत और उसके सवर्धन के गंभीर मुद्दो पर हर जिला बाहर के जानकारों और विषय विशेषज्ञों पर निर्भर रहता है अब जल्द ही परिपाठी पूरी तरह से बदली बदली नजर आने वाली है। जल्द ही जिले में होने वाले जल बचत के कार्यकर्मो मे जिले के ही जानकर लोगो मे पानी को लेकर व्याख्यान देते नजर आएंगे। सीसीडीयू के आई ई सी कंसल्टेंट अशोक सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत देश भर मे पानी के समुचित प्रबंधन और आम जनता मे पानी की बचत की सम्पूर्ण जानकारी देने के लिए कई कार्यकर्म आयोजित किये जा रहे है। आम जनता के साथ साथ स्कूलों में बच्चो को भी पानी की बचत की जानकारी दी जा रही है। लोगो को पानी को दी जा रही जानकारी के लिए अब तक बाहर के जानकारों की सेवाएं ली जा रही थी लेकिन अब अपने ही जिले में पानी को लेकर सराहनीय काम कर चुके लोग राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के विषय विशेषज्ञ के तोर पर सेवाएं देते नजर आएंगे। राज्य भर से इस तरह के 100 पेशेवर इसके लिए चुने जाएंगे।  इन लोगो मे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ,भूजल विभाग के अधिकारी , जन प्रतिनिधि,पत्रकार , लेखक और पानी पर सराहनीय काम कर चुके लोग शामिल होंगे। ये अभी लोग आने  पानी को लेकर जिले के संसाधन समूह के तोर पर पहचाने जाएंगे। ये लोग हालाँकि अपने काम और पानी की जानकारी  पहले से ही श्रेष्ठ होंगे बावजूद इसके जयपुर मे राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत इन लोगो को सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा। जिसमे इनके ज्ञान को और अधिक बढ़ाया जायेगा।  इसके बाद ये लोग जिले भर मे राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत पानी पर होने वाले कार्यक्रमों मे लोगो को जल बचत की जानकारी प्रदान करते नजर आएंगे। राजपुरोहित ने  बताया की इन दिनों बाड़मेर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी ,भूजल विभाग के अधिकारी , जन प्रतिनिधि,पत्रकार , लेखक और पानी पर सराहनीय काम कर चुके लोगो की जानकारी जुटा  कर इनमे से सबसे बेहतर लोगो की सूचि बनाई जा रही है जिसे जयपुर भेजा जा रहा है जिनमे से 100 पेशेवर लोगो की सूचि जल्द है जारी की जाएगी जिन्हे सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा। इस ख़ास कार्यकर्म मे सबसे अच्छी बात यह रहेगी की यही के जानकर अपनों के बीच अपने ज्ञान की जानकारी देंगे साथ ही उनकी स्थानीय भाषा और स्थानीय इलाके की अच्छी जानकारी हाशिल होना जमीनी स्तर तक पहुचायेगा।  इन जानकारी की जानकारी स्थानीय लोग भी आसानी से समझ पाएँगे।   


इनका कहना है 

राष्ट्रिय ग्रामीण पेयजल कार्यकर्म के तहत इस ख़ास योजना की शुरुवात के पीछे मकसद यह है की हर जिले से उन लोगो को बढ़ावा दिया जाये जिन्होंने पानी को लेकर बहुत अच्छा काम किया हो।  इन लोगो  के पानी को लेकर एक तो अच्छी जानकारी होगी साथ ही यह स्थानीय भाषा के जाकर होने के चलते लोगो को अपनी बात बहुत सहजता से समझा पाएंगे।  राज्य भर से इस तरह के सो लोगो का चयन किया जायेगा जिन्हे बाद मे सात और चार दिन का प्रक्षिशण दिया जायेगा।
-हुकुम सिंह राजपुरोहित 
राज्य परामर्शदाता जल गुणवत्ता 

राज्य इकाई के आदेशो के बाद उन लोगो का सम्पूर्ण लेख जोखा एकत्रित किया जा रहा है जिहोने बाड़मेर में पानी को लेकर उम्दा काम किया है और जिन्हे पानी को लेकर अच्छी जानकारी है।  इन लोगो मे जलदाय विभाग के अधिकारियो के साथ पत्रकारों और जन प्रतिनिधियो  को भी शामिल किया जाना प्रस्तावित है।  यह समपर्ण प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर दी जाएगी और जिनकी सूचि पर अंतिम निर्णय जयपुर मे जायेगा।  अपने जिले के जानकर अपनों के बीच जाकारी देने यह बेहद ख़ास  नजर आएगा 
- अशोक सिंह राजपुरोहित 
आईईसी परामर्शदाता सीसीडीयू 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें