बुधवार, 20 अगस्त 2014

राजीव-सोनिया गांधी की लव स्टोरी के 7 रोचक किस्से

नई दिल्ली। गांधी परिवार के सबसे बडे बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की लव स्टोरी के बारे में कई किस्से सुने जाते हैं।
seven facts about love story of rajiv and sonia gandhi


बताया जाता है कि राजीव गांधी जब ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ते थे उसी दौरान इटली मूल की खूबसूरत युवती एंटोनिया एडविजे अल्बिना मैनो (सोनिया गांधी) से उनकी मुलाकात एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी।

दोनों की लव स्टोरी से जुडे कुछ रोचक किस्से आपको बताते हैं।

1- कैंब्रिज विश्वविद्यालय में स्थित उस रेस्टोरेंट के मालिक चाल्र्स एंटोनी का कहना है कि राजीव ने सोनिया को सबसे पहले वहीं देखा था। उसके बाद ही वह उनसे प्यार कर बैठे।

उन्होंने बताया कि उस समय राजीव ने सोनिया के करीब वाली सीट पर बैठने के लिए उनसे कही, ताकि वह उनके बारे में कुछ जान सकें। इस पर एंटोनी ने क हा कि इस सुविधा के लिए उनको दोगुने पैसे चुकाने होंगे। पॉकेट मनी के लिए सोनिया उसी रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती थीं।

2- सोनिया गांधी से जब राजीव की शादी हुई उसके बाद वह अक्सर सार्वजनिक तौर पर यह कह कर सोनिया कि तारीफ करते थे कि वह एक सबसे खूबसूरत महिला को जानते हैं। सोनिया राजीव के जीवन में एकमात्र महिला थीं।

3- एक बात और कही जाती है कि राजीव गांधी जब भी अपने दोस्तों के बीच बैठते थे तब वह सोनिया के करीब बैठते थे या फिर उनका हाथ पक डे रहते थे या अपना हाथ उनके गले में डाले रहते थे। इस वजह से दोस्तों ने उनका एक मजाकिया नाम "चिपकन" रख दिया था।

4- राजीव गांधी ने एक बार बताया था कि जब पहली बार उन्होंने सोनिया को देखा था तो वह उनके लिए सिर्फ एक लड़की थीं। उन्होंने बताया कि सोनिया स्पष्टवादी और निष्कपट शख्स थीं। वह कभी भी कुछ छिपाती नहीं थीं। वह बेहद ही गर्मजोशी से लोगों से मिलती थीं और उनको समझने की कोशिश करती थीं।

5- सोनिया इटली के एक सामान्य परिवार से थीं, जबकि राजीव गांधी देश के प्रभावी राजनीतिक घराने से थे। सोनिया भी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। राजीव से उनकी मुलाकात दोस्ती से प्यार में बदल गई। उन्होंने अपने मां-बाप को पत्र लिखकर राजीव से संबंधों के बारे में बता दिया।

6- राजीव और सोनिया का लगभग 3 साल तक अफेयर चला और फिर 1968 में दिल्ली में दोनों ने शादी कर ली। राजीव की मां इंदिरा गांधी शुरू में इस रिश्ते के खिलाफ थीं। लेकिन समय बीतने के साथ ही इंदिरा और सोनिया में इतनी गहरी तालमेल बैठ गई कि इंदिरा सोनिया में अपनी बेटी देखने लगीं।

7- राजीव और सोनिया की शादी में सबसे रोचक पहलू यह था कि अमिताभ बच्चन के कवि पिता हरिवंश राय बच्चन ने सोनिया के ससुर की जिम्मेदारी निभाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें