रविवार, 31 अगस्त 2014

पाकिस्तान में 6 तीव्रता का भूकंप



इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में रविवार की शाम जोरदार भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6 आंकी गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि देश के उत्तर पश्चिमी प्रांत ख्ौबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली इलाकों में स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4:48 बजे भूकंप महसूस किया गया।
Earthquake measuring 6 on richter scale rocks Pakistan

खबरों में बताया गया है कि भूकंप के झटके उत्तर पश्चिमी प्रांत की राजधानी पेशावर, स्वात, मलकंद, चित्राल, स्वात और निचले दीर एवं अफगानिस्तान से सटे इलाकों में महसूस किया गया।

भूकंप के कारण घबराहट फैल गई और लोग अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर खुली जगह की ओर भाग निकले। क्षेत्र से हालांकि अभी तक किसी किस्म के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

भूाकंप का केंद्र हिंदू कुश पर्वत में 200 किलोमीटर की गहराई में माना जा रहा है। यह पर्वत संघीय राजधानी इस्लामाबाद से करीब 214 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में पाकिस्तान अफगानिस्तान की सीमा पर स्थिता है।

पाकिस्तान दुनिया में भूकंप के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील माना जाता है। अक्टूबर 2005 में 7.5 की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आने से बड़े पैमाने पर तबही मची थी। करीब 80,000 लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघरबार हो गए थे। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें