गुरुवार, 21 अगस्त 2014

देवास।भाजपा नेता सहित देह व्यापार में 5 गिरफ्तार

देवास। मध्यप्रदेश के देवास नगर की कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक भाजपा नेता और दो नगर निगम कर्मचारियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को बरामद किया है।
5 including bjp leader arrested for pushing minor into prostitution


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरूवार तड़के एक कार से पुलिस ने एक नाबालिग और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

जिसमें नगर निगम कर्मचारी साबिर खान रोहित जलोदिया और भाजपा नेता हमीद सदर याकूब शेख और राकेश शामिल है।

आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इनके कब्जे से एक असम की 15 साल की लड़की को बरामद किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि इनसे बड़ा खुलासा हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें