बुधवार, 13 अगस्त 2014

इस वर्ष नहीं मिला खेल रत्न लायक खिलाड़ी, अश्विन समेत 15 को अर्जुन अवार्ड

नई दिल्ली। इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नहीं नवाजा जाएगा। वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए इस बार 15 खिलाडियों के नाम की अनुशंसा की गई है। महान क्रिकेटर कपिल देव की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय चयन समिति के पास इस वर्ष के खेल रत्न पुरस्कार पर विचार करने के लिए सात नाम भेजे गए थे। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में समिति ने इनमें से किसी की भी अनुशंसा खेल रत्न के लिए नहीं की। खिलाडियों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार के इतिहास में यह तीसरी बार है, जब किसी को भी खेल रत्न नहीं दिया जाएगा।No Khel Ratna this year, Ashwin nominated for Arjun award
इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया व विकास गौड़ा, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, गोल्फर जीव मिल्खा सिंह और पैराएथलीट देवेन्द्र झाझडिया के नाम छांटे गए थे। चयन समिति के एक सदस्य ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि इनमें से कोई भी खेल रत्न के मानदंडों पर खरा नहीं उतर पाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा चर्चा जीव मिल्खा सिंह के नाम पर हुई। लेकिन आखिरकार समिति ने इसे खारिज कर दिया। वहीं, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को वर्ष 2011 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और समिति के कुछ सदस्यो का कहना था कि उसके बाद उनकी उपलब्घियां करिश्माई नहीं रही हैं। गौरतलब है कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए अनुशंसा किए गए नामों पर अंतिम फैसला करने का अधिकार खेल मंत्रालय का है। वह इनमें से कोई नाम हटा सकता है या इसमें अपनी तरफ से कोई नाम जोड़ भी सकता है।

इन्हें अर्जुन अवॉर्ड की अनुशंसा
आर अश्विन : क्रिकेटर
अखिलेश वर्मा : तीरंदाजी
टिंटू लूका : एथलेटिक्स
एचएन गिरिशा : पैरालिंपिक्स
वी दीजू : बैडमिंटन
गीतू एन्न जोश : बास्केटबॉल
जय भगवान : बॉक्सिंग
अनिर्बन लाहिड़ी : गोल्फ
ममता पुजारी : कबaी
साजी थॉमस : नौकायन
हिना सिधू : शूटिंग
अनाका अलंकामनी : स्क्वॉश
टॉम जोसफ : वॉलीबॉल
रेणुबाला चानू : वेट लिफ्टिंग
सुशील राणा : कुश्ती - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें