मंगलवार, 22 जुलाई 2014

ससुराल में दामाद ने गोली मार की आत्महत्या

करौली। गृह क्लेश के चलते रविवार रात चैनापुरा तन चूरिया की गांव में रविवार रात ससुराल में दामाद ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहंुची और लहुलूहान हालात में दामाद को यहां सामान्य चिकित्सालस लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौके से टोपीदार बंदूक बरामद की है। सदर थाना प्रभारी रामावतार यादव ने बताया कि मृतक कैलाश (25) पुत्र हरि वर्गी मूलत : सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र का भांवरा गांव निवासी है। suicide of kill bullet by son in law in sasural
वह पत्नी रेखा के साथ ससुराल चैनापुरा तन चूरिया की गांव में ससुर शंकर वर्गी के यहां रह रहा था। तीन-चार दिन से वह पत्नी रेखा से झगड़ रहा था। मानसिक अवसाद के चलते रविवार रात करीब 8 बजे उसने टोपीदार बंदूक से स्वयं को पेट में गोली मार ली। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची व घायल कैलाश को सामान्य चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी ने अस्पताल पहंुचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

पेट में मिले छर्रे
मेडिकल बोर्ड में शामिल डा. चैनसिंह मीणा, डा. आर. एल. कोली व डा. सुशील मीणा ने पोस्टमार्टम किया। डा. चैनसिंह मीणा ने बताया कि गोली नाभी पर मारी गई थी। पेट व रीढ़ की हड्डी में छर्रे मिले हैं। आंतों में भी कई छेद हो गए थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।

ससुराल में रह रहा था
मृतक कैलाश पिछले एक साल से ससुराल चैनापुरा तन चूरियाकी में रह रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी भांवरा गांव लौटना चाहती थी, जबकि वह चैनापुरा में ही रहना चाहता था। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें