बुधवार, 2 जुलाई 2014

कमरे में ले गया इंटरव्यू दिलवाने, फिर लूट ली अस्मत



नई दिल्ली। देश में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल जस के तस हैं। रात हो या फिर दिन, दरिंदे महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और अपराध पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है।
woman raped in connaught place

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में एक सुरक्षाकर्मी एक महिला को जॉब के लिए इंटरव्यू कराने ले गया। महिला जैसे ही उसके साथ एक कमरे में घुसी, वह शख्स इंसान से दरिंदा बन बैठा।

उसने महिला की अस्मत को तार-तार कर दिया। यह घटना 28 जून की दोपहर तीन बजे की है। यह वारदात जीवन भारती बिल्डिंग के दूसरे टावर के 13वीं मंजिल पर हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी रोशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि रोशन उस 34 वर्षीय पीडिता को साफ सफाई का काम दिलाने के बहाने उस बिल्डिंग में ले गया था। महिला जैसे ही कमरे में घुसी आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर उसने पीडिता से रेप किया।उसके बाद उसने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया। उसका दोस्त मौके पर पहुंचता उससे पहले पीडिता को रोशन का मोबाइल हाथ लग गया। उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और पुलिस को फोन कर किया।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीडिता को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। वहां पर उसका मेडिकल जांच हुआ और बयान दर्ज किया गया। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें