रविवार, 20 जुलाई 2014

बेटे के साथ मिलकर महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा -

Bareilly Sex Racket Busted In Hotel

बरेली। यूपी के बरेली में पुलिस ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिसके तहत आगरा की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और घर की माली स्थिती अच्छी नहीं होने की वजह से उसे यह रास्ता पकड़ना पड़ा। उसने बताया कि आगरा की एक महिला ने उसे बरेली की एक बुजुर्ग महिला के पास भेजा था जो कि अपने बेटे के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है। सैक्स रैकेट चलाने वाली बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था लेकिन कागजों में गड़बड़ी के कारण उसे छोड़ दिया गया था। जिसके बाद हालही में पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सुभाषनगर में एक ऑफिस में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को चार लड़कों के साथ गिरफ्तार किया गया।

मसाज पार्लर के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के मीरा रोड पर एक मॉल में मसाज पार्लर के आड़ में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि मसाज पार्लर में मसाज के आड़ में देह व्यापार का काम चलता है। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर उसकी पुष्टि की और बाद में उस पर छापा मारा। जिसके दौरान पार्लर में आपत्तिजनक सामान के साथ तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। वहां काम करने वाली लड़कियों के साथ ही पार्लर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्लर का मालिक फरार हो गया। मुंबई में सैक्स रैकेट का यह तीसरा मामला था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें