मंगलवार, 22 जुलाई 2014

वाट्सएप के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट

गुड़गांव। दिल्ली और दिल्ली से सटे इलाकों में तमाम बदनाम धंधे लंबे समय से चल रहे हैं।
sex racket busted in gurgaon

मन भ्रमित होने पर इंसान इन धंधेबाजों के बुने जाल में आसानी से फंस जाता है और गवां बैठता है अपना सुकून।

ऎसा ही एक धंधा दिल्ली से कुछ मील दूर गुड़गांव के एक मॉल में चल रहा था।

पुलिस की मानें तो गैंग ने पिछले पांच साल में जिस्मफरोशी के धंधे की कई शाखाएं खोल ली हैं। गुड़गांव क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने मिलकर इस गैंग का भंडफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वॉट्सएप के जरिए चल रहा था धंधा
केस की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक सदस्य मॉडर्न तकनीकों से पूरी तरह जानकार था। ग्राहकों को आकर्षित करने की जिम्मेदारी इसी सदस्य की होती थी।

वॉट्सएप के जरिए यह शातिर ग्राहकों से संपर्क करता था। वॉट्सएप पर ही कस्टमर को लड़कियां पसंद कराई जाती थीं और उसके बाद कस्टमर के ओके करने पर उसके बताए स्थान पर लड़की की स्पलाई कर दी जाती थी।

पुलिस ने ऎसे कसा शिकंजा
गुड़गांव पुलिस कई दिनों से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी। गिरोही के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक सटीक प्लान बनाया। बीती रविवार की रात सदर थाने के एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर गिरोह के सरगना से संपर्क किया।

सारी डीलिंग होने के बाद सादा वर्दी में पुलिसकर्मी आरोपी से सोहना रोड पर बने एक मॉल के समीप मिला। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह के अन्य 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में चार लड़कियां और पांच पुरूष सदस्य हैं। इनमें से एक लड़की उजबेकिस्तान की है।

किसी मॉडल से कम नहीं विदेशी युवती
गिरोह के साथ गिरफ्तार की गई उजबेकिस्तान की युवती टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थी। पर किसी कारण से वो सारे दस्तावेज गंवा बैठी। इसके बाद युवती इस गिरोह के संपर्क में आई।

भारत में रहने खाने के लिए विदेशी युवती को गिरोह का बताया काम करने में गुरेज नहीं हुई। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी विदेशी युवती का चेहरा सामने आया तो सब चकित रह गए। उसकी सुंदरता किसी महिला मॉडल से कम नहीं थी।

धंधा जितना गंदा दाम उतना उम्दा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपना धंधा स्पा और मसाज सेंटर के नाम से चलाते हैं। ग्राहकों को भी ऎसा ही मैसेज कर आरोपी अपने करीब बुलाते थे। इसके बाद नोटों की बरसात होती थी। लड़कियों की हर एक स्पलाई 10 हजार रूपये से ऊपर ही होती थी।

1 टिप्पणी: