शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

फेंगशुई में क्यों माना गया है बैंबू को लकी पौधा, ये हैं इसकी बड़ी खासियत

बांस एक बहुत उपयोगी हैं। इसका प्रयोग मकान, मकान की छतों, झोपडिय़ों व दीवारों के निर्माण में होता है। इससे चटाइयां और टोकरियां भी बनाई जाती हैं। जापान में इसको भीतर से साफ कर पानी की पाइप के रूप में भी प्रयोग करते हैं। विश्व के कई देशों में इसका सब्जी के रूप में भी प्रयोग होता है। इसकी शाखाएं दवाइयां बनाने के काम भी आती हैं। बांस के पौधे में एक साथ कई बांस समुह में उगते हैं। खैर बांस के इन गुणों से तो हम सभी परिचित हैं, लेकिन आजकल एक स्पेशल बैंबू प्लांट भी बाजार में उपलब्ध है। जिसे लकी बैंबू कहा जाता है। फेंगशुई में इसे पॉजीटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है।
फेंगशुई में क्यों माना गया है बैंबू को लकी पौधा, ये हैं इसकी बड़ी खासियत
बैंबू प्लांट की विशेषता- बैंबू को फेंगशुई में लकी माना गया है। दरअसल, बांस का पौधा शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह परम ज्ञान का प्रतीक है। बांस का पौधा खोखला होता है। इसीलिए इसके माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में होता है। यदि किसी के बगीचे में बांस का पौधा बहुत अच्छे से फल-फूल रहा हो वह बहुत लकी होता है।
बैंबू को घर व ऑफिस में लगाया जाता है। इस पौधे को सूरज की सीधी रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे ज्यादा रखरखाव और देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। पूरे साल में यह पौधा तीन-चार इंच ही बढ़ता है। यह पौधा नॉन टॉक्सिक है और बच्चों व पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। फेंगशुई मान्यता है कि ड्रेसीना सेडेंरियाना नामक यह पौधा घर में लगाने से बेड लक दूर होता है। वास्तु के अनुसार यह पौधा धातु, अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश, वायु और जंगल के तत्वों में संतुलन पैदा करता है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें