शनिवार, 19 जुलाई 2014

जैसलमेर लड़की ने कहा पति संग जयपुर जाऊंगी

जैसलमेर लड़की ने कहा पति संग जयपुर जाऊंगी


माता-पिता के गिड़गिड़ाने पर भी लड़की का दिल नहीं पसीजा, कोर्ट ने कहा लड़की बालिग है और जहां जाना चाहे जा सकती है

जैसलमेर लड़कीको भगा ले जाने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी। लड़की लड़के को जयपुर के वैशाली नगर से पुलिस ने पकड़ा। पुलिस इन्हें लेकर शुक्रवार सुबह जैसलमेर पहुंची। लड़की को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। महिला थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद लड़की को सीजेएम कोर्ट लाया गया जहां न्यायाधीश ने बयानों के आधार पर कहा कि लड़की बालिग है और जहां जाना चाहे वहां जा सकती है। पुलिस ने दोनों को सुबह सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां माता पिता की समझाइश के बाद भी लड़की नहीं मानी जिस पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया।
सीजेएम कोर्ट से लड़की को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष लाया गया। जहां लड़की के 164 के बयान दर्ज किए गए। इन बयानों में भी लड़की ने वही बात दोहराई।

मां-बापगिर गए पैरों में

लड़कीके परिजनों ने सीजेएम कोर्ट परिसर में लड़की को समझाने की कोशिशें की। लड़की के माता-पिता भाई उसके पैरों में गिर गए और घर चलने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। लेकिन लड़की पर इसका कुछ भी असर नहीं हुआ वह अपने बयान आज ही दर्ज करवाने पर अडिग रही। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

पिछले कई दिनों से चर्चित रहे इस घटनाक्रम को लेकर जहां लोगों में कौतुहल का विषय था, वहीं दो दिन पूर्व हुए प्रदर्शन को देख पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें