रविवार, 20 जुलाई 2014

फिर उठी मांग, प्रियंका गांधी को सौंपों पार्टी की कमान -

लखनऊ। कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे एवं हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं।
congress Posters demand priyanka gandhi to play role in party

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह एवं मुरली देवडा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है।

इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर लगे बैनर में लिखा गया है कि शाह को अगर देना हो मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ। इससे पहले भी इलाहाबाद में इस तरह की मांग उठ चुकी है। -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें