गुरुवार, 10 जुलाई 2014

बाड़मेर. राणीरूपादे स्थित नवनिर्मित मल्लिनाथ सभागार का उद्घाटन


संगठन में ही शक्ति है : जैन


बाड़मेर. भवन का लोकार्पण करते बाड़मेर विधायक मेवाराम जेन मानवेंद्रसिहं।

बाड़मेर. राणीरूपादे स्थित नवनिर्मित मल्लिनाथ सभागार का उद्घाटन बुधवार को विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में जैन ने कहा कि यह सभागार जो बनकर आज तैयार हुआ है इसका श्रेय मुझे नहीं समाज संस्थान को भी जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के संरक्षक शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह जसोल ने कहा कि संस्थान कि एक महिला इकाई का भी गठन किया जाए जिसका संचालन समाज की महिलाएं ही करें जिससे समाज की आधी आबादी को भी अपने विचार रखने का मौका मिले। विशिष्ट अतिथि रावत त्रिभुवन सिंह ने बताया कि हमें जागते रहना है इस बदलते समय में हमें सावधानी से आगे बढ़ना है। समाजसेवी शिक्षाविद कमल सिंह महेचा ने कहा कि हमें अवसादग्रस्त नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में समाज के युवाओं को नशा फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी। कैप्टन हीर सिंह भाटी ने बताया कि हमें सेना के जवानों की तरह एकजुट रहते हुए हर मुश्किल से पार पाना हैं। संस्थान के अध्यक्ष स्वरूप सिंह चाडी ने कहा कि विधायक का हमेशा सहयोग रहेगा। समारोह में सभागार बनाने वाले ठेकेदार मांगीलाल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव मांगूसिंह िबशाला ने किया।
समारोह में पृथ्वी सिंह रामदेरिया, लालसिंह कपूरडी, अचल सिंह गरल, कमल सिंह रानी गांव, सांग सिंह लूनू, गोर्धनसिंह भुरटिया, पार्षद सुल्तान सिंह, देवीसिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य रिडमलसिंह दांता मोहनसिंह भाटी, ईश्वर सिंह चुली, प्रकाश सिंह भुरटिया, उदयराज सिंह, तनसिंह महाबार, नीमसिंह उंडखा, राजेंद्र सिंह भियाड़, देवी सिंह माडपुरा, रिडमल सिंह दांता, महेंद्र सिंह तारातरा, हनवंत सिंह, भवानी सिंह लूनू, नेपाल सिंह तिबनियार, नरेशपाल सिंह तेजमालता, पदमसिंह कोटड़ा, स्वरुप सिंह आगोर, शेर सिंह भुरटिया, विक्रम सिंह शिव कर मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें