शनिवार, 12 जुलाई 2014

कमाल है! 600 साल बूढ़े पति के लव में पागल हुई एक महिला

लंदन। आपने अजब गजब शादियां तो बहुत सुनी देखी होंगी लेकिन हम आपको एक ऎसी बेमेल शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने कभी किसी ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा। amazing this woman fall in love with a 600 year old
डेली मेल पर दी गई एक खबर के मुताबिक इस ऑस्ट्रेलियाई महिला ने फ्रांस के एक 600 साल पुराने ब्रिज के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह को उस शुभ दिन की रस्मों को दिल से याद कर मनाया।

जूडी रोस ने पिछला पूरा दशक दुनिया भर के ब्रिजेज की केबल में तरंगों को रिकॉर्ड करने का काम कर बिताया।

इन तरंगों की मदद से वह एक एकदम ही अलग अंदाज का म्यूजिक बनाया करती थी लेकिन एक दिन कुछ ऎसा हो गया जो उसने खुद भी कभी न सोचा होगा।

उसका दिल फ्रांस के एक ब्रिज पर आ गया। उसे इस काफी पुराने ब्रिज से पहली ही नजर में प्यार हो गया। इतना कि उसने उस ब्रिज के साथ शादी ही मना डाली।

जूडी के इस पति की उम्र जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। फ्रांस का यह ब्रिज असल में 14वीं शताब्दी का है। यानि कि तकरीबन 600 साल की उम्र है इस ब्रिज की।

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने की वजह से उसे फ्रांस छोड़कर वापस अपने देश को लौटना पड़ा। लेकिन वह इस एक साल के दौरान अपने उस बूढ़े पति को पल भर के लिए भी न भूल पाई।

जूडी के मुताबिक इस ब्रिज से एक साल की दूरी उसको काफी सताई और जब वह वापस फ्रांस लौटी तो इस मिलन की खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर पाई।

बताते चलें कि इस खुशनसीब ब्रिज को उसकी बीवी बनी जूडी ने एक शानदार नाम भी दिया है।

वह इसे "डेविल ब्रिज" कहकर बुलाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें