शनिवार, 28 जून 2014

गर्लफ्रैंड को इंप्रेस करने के लिए कर डाला कमाल!

बीजिंग। सुना है कि ईश्क में लोग न जाने क्या क्या कर डालते हैं लेकिन इस शख्स ने तो कुछ ऎसा कर दिखाया जो शायद ही किसी ने कभी करने की सोची होगी। he did marvelous to impress his girlfriend
और तो और इसने पूरे सात साल तक अपने इस जुनून को दबाकर रखा और जब निकाला तो ऎसा कि सब देखते रह गए।

वांग नामक एक चीनी शख्स को अपनी गर्लफ्रैंड द्वारा खुद पर कसी गई फब्ती इतनी नागवार गुजरी कि उसने सात साल बाद उसको गलत साबित करने के लिए शुक्रवार 27 जून को चार आईमैक्स सिनेमाघरों के सभी टिकट खरीद डाले। आईमेक्स सिनेमाघरों में शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म "ट्रांसफॉर्मर" रिलीज हुई थी और वह उसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो था।

इसके लिए इस शख्स ने 40 हजार डॉलर खर्च कर डाले। खास बात यह है कि यह रकम उसको मिलने वाली महीने की तनख्वाह का आधा थी।

सादना विबो नामक चीन की सोशल साइट पर इस शख्स ने यह राज उजागर किया कि सात साल पहले उसके पास फिल्म के दो टिकट खरीदने के लायक भी पैसे नहीं हुआ करते थे। उस समय वह दोनों कॉलेज के फोर्थ इयर में पढ़ा करते थे।

वांग की गर्लफ्रैंड ने उसकी इस हालत पर नाराज होकर उसे एक बार कह दिया कि उसकी हालत सुधरने वाली नहीं है और वह हमेशा ऎसा ही रहेगा।

शायद उसे मालूम नहीं था कि वांग ने उसके इस ताने को इतना गंभीरता से लिया रात-दिन काम करने लगा और अंतत: वह सात साल बाद एक अमीर आदमी बन गया।

साइना विबो पर अपनी गर्लफ्रैंड के लिए लिखे उसके इस खास मैसेज को 110000 बार रिपोस्ट किया गया। आपको यह भी बता दें कि पता चला है कि उसकी पोस्ट को पढ़कर व उसका अनोखा कारनामा जानकर उसकी गर्लफ्रैंड ने उससे फोन पर बातचीत की जिसके बाद दोनों में अब सुलह हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें