रविवार, 29 जून 2014

वृद्धा से एक दिन में दो बार बलात्कार

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के भगवानगंज इलाके मे एक साठ वर्षीय वृद्धा के साथ छह दिन पहले एक दिन में दो बार दुष्कर्म हुआ। 60 year old woman raped by two man in ajmer
पीडिता ने बीती रात रामगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार पीडिता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश है।

पीडिता ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसका पति विकलांग है और बेटा मेहनत मजदूरी करता है। गत 23 जून की दोपहर वह क्षेत्र के मंदिर के चबूतरे पर बैठी थी। इस दौरान भगवानगंज क्षेत्र का ही रहने वाल कनक वहां आया।

कनक पीडिता को मजार के दर्शन कराने के बहाने जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद लोकलाज के भय से पीडिता ने अपने परिजन आपबीती नहीं सुनाई। शाम को वह मंदिर गई। वहां पर उसे भगवानगंज का ही रहने वाल राकेश मिला।

राकेश ने कहा कि उसके घर पर मीट पका है। वह मीट खिलाने के बहाने से उसे घर ले गया। घर पर राकेश ने पीडिता के साथ बलात्कार किया।

देर रात परिजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीडिता ने रामगंज थाने पहुंच कर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने कनक को गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें