शनिवार, 31 मई 2014

जुआ खेलने से रोका तो लड़कियों ने लड़के को पीटा



जयपुर। जयपुर के सांगानेर थाना इलाके मे एक लड़के को जुआ खेल रही लड़कियों को टोकना महंगा पड़ गया। टोकने से गुस्साई लड़कियों ने युवक की पिटाई कर दी। पीडित की शिकायत पर सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Girls beat youth after resisting from gambling in Jaipurपुलिस के मुताबिक, 20 वष्ाीüय शाहरूख सांगानेर थाना इलाके की मदारी कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार दोपहर को उसने देखा कि कूड़ा बीनने वाली 3 किशोरियां जुआ खेल रही हैं। शाहरूख उनके पास पहुंचाऔर कॉलोनी में जुआ खेलने से इनकार किया। इस पर किशोरियों की उससे तकरार हो गई। शाहरूख ने सांगानेर थाने में शिकायत करने की धमकी दी तो उससे अभद्रता की।

शाहरूख जब थाने शिकायत करने जाने लगा तो उन्होंने उसे घेर लिया और लात-घूंसों और डंडों से पीटा। इससे उसके सिर में चोट लगी। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाली किशोरियों खानाबदोश हैं। घायल का मेडिकल करा कर मामला दर्ज कर लिया है। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें