गुरुवार, 3 अप्रैल 2014

चित्रा सिंह ने बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा ,जगह जगह चुनड़ी ओढ़ाकर किया स्वागत


चित्रा सिंह ने बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा ,जगह जगह चुनड़ी ओढ़ाकर किया स्वागत


बाड़मेर के समग्र विकास के लिए जसवंत सिंह को जिताए

बाड़मेर बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने गुरूवार को चुली ,लुणु ,त्रिसिंगाड़ी ,धनोड़ा ,विशाला ,विशाल आगोर ,भादरेश ,सुरा ,कनौड़ा ,दुदा बेरी ,सम्मो कि ढाणी ,मलवा ,सहित कई गाँवो का दौरा कर जसवंत सिंह के समर्थन में सभाओं का आयोजन किया। इस दौरान जगह जगह चित्र सिंह का चुन्दडी ओढ़ाकर स्वागत किया गया ,उनके साथ अशरफ अली ,रिडमल सिंह दांता ,युसूफ खान ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुग सिंह गिराब ,सुरेन्द्र सिंह ,दुरजन सिंह ,शेषकरण चारण ,गौतम जैन ,शायम खान ,कालू खान ,सादिक खान ,मौलवी शौकत ,मौलवी लतीफ़ ,काज़ी खान ,मोइब खान ,भीखदान चारण ,हाज़ी जान ,सहित जंसवत सिंह के कई समर्थक थे।

चित्रा सिंह कि सभाओ में उमड़ी भारी भीड़ ने दोनों हाथ खड़े कर जसवंत सिंह को समर्थन का भरोसा दिया , सभा को सम्बोधित चित्रा सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह का टिकट काट कर भाजपा ने कार्यकर्ताओ का अपमान किया हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह अपना आखिरी चुनाव गृह जिले से इसीलिए थे कि बाड़मेर जैसलमेर में कई विकास के काम बाकी थे जो करने थे। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह को जानबूझ कर टिकट से वंचित रख वसुंधरा राजे ने कांग्रेस नेता को टिकट दे ले आये। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने बाड़मेर जैसलमेर के विकास कि प्राथमिकताए तय कर ली हें। आप उन्हें भारी बहुमत से जिताए बाकी काम वो खुद कर लेंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए अशरफ अली ने कहा कि जसवंत देश कि शान हें ,उनका अपमान कर भाजपा ने अच्छा नहीं किया ,उन्होंने कहा कि बाड़मेर जैसलमेर के मुसलमान भाजपा से जसवंत सिंह के कारन जुड़े थे उनके कारण भाजपा को भी छोड़ दिया ,मुस्लिम दिल से जसवंत सिंह के साथ हें ,सभाओ को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें