शुक्रवार, 18 अप्रैल 2014

बाड़मेर आधा दर्जन मतदान केन्द्रो पर फर्जी वोट के प्रयास ,रोकने पर किये हमले ,चार घायल ,कानोड़ रहा बंद

  

बाड़मेर कल हुए चुनावो के दौरान फर्जी मतदान के लिए आये भाजपा समर्थको को रोकने पर भाजपा समर्थको ने आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रो के बहार अन्य दलों के समर्थको से भीड़ गए जिसमे चार से अधिक लोग घायल हो गए ,दो स्थानो पर भाजपा समर्थको द्वारा रिवाल्वर तनने की शिकायते प्रशासन को मिली हैं। सूत्रानुसार कानोड़ गाँव के एक बूथ पर मतदान समाप्ति से चंद मिनट पहले फर्जी मतदान के इरादे से आये भाजपा समर्थको को ग्रामीणो द्वारा रोके जाने पर युवको द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमे तीन युवक गंभीर घायल हो गए चार अन्य को मामूली चोटें आई ,इसी तरह बायतु के एक बूथ पर दलित युवक की पिटाई करने ,नेहरू की ढाणी ,और भुरटिया ने कांग्रेस भाजपा के समर्थको के बीच रिवाल्वर तानने ,रामदेरिया के एक बूथ पर मूल सिंह नमक एजेंट के साथ मारपीट ,सांभरा पचपदरा में भाजपा समर्थको द्वारा मतदान केंद्र पर लगे सरकारी कर्मचारी भट्टराम भील के साथ हाथा पाए ,भाडखा भीमड़ा रोड पर भाजपा समर्थको द्वारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बलराम प्रजापत पर कातिलाना हमला किया गया। जिले भर से छूट पुट घटनाओ के भी समाचार हैं ,कानोड़ में इस हमले के विरोधः में शुक्रवार को कानोड़ बंद रखा गया साथ ही ग्रामीणो ने बैठक कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की ,इधर जिला मुख्यालय पर भाडखा और कानोड़ में जसवंत सिंह समर्थको पर हुए हमले की निंदा और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अहम बैठक आयोजित की गयी ,जिसमे प्रशासन पर सरकारी दबाव में काम करणे का आरोप भी लगाया गया। 

5 टिप्‍पणियां:

  1. Fact & tracks....all places including in this news..are in concept of IND candidate. Why u didnt mentioned BOOTHs captured & Fake voting completed in sheo & jaisalmer. At least show ur good demonstration of news reporters. NEGATIVE on dis news.

    जवाब देंहटाएं
  2. Abe Chandan Singh ye tera news Chanel hai Ya koi JAYIWAD. Ki rel

    जवाब देंहटाएं
  3. aap log jatiwad se upar uth nahi pa rahe yah sarakari aankade hen ...shiv jaisalmer ho ya any jagh hamne saf likh jisako jaha mouka mila bogas voting ki....bjp ki taraf se koi shikayat prasashan ke pas nahi aaee na hame usaki suchana mili jo mili laga dee.

    जवाब देंहटाएं
  4. sheo ko kyo badnam kar rahe ho yha to sab aman hi aman tha yha ki public sab aik tarf thi kisi ko sikayet nahi to miya bibi raji to kya kare kazi.petiya khulne per hi ptta chalega ki phad or magre ka farq

    जवाब देंहटाएं