सोमवार, 7 अप्रैल 2014

चित्रा सिंह ने सिणधरी धोरीमना में सभाओं को किया सम्बोधित


चित्रा सिंह ने सिणधरी धोरीमना में सभाओं को किया सम्बोधित

महंगाई का मुंह तोड़ जवाब दे जनता। । चित्रा सिंह


बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने सोमवार को सिणधरी और धोरीमना के विभिन क्षेत्रो का दौरा कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा । चित्रा सिंह ने सोमवार को पायलान कलां ,पायला खुर्द ,लोलावा ,सड़ा ,भैडाना ,सिन्धासवा ,लूणवा ,रतनपुरा ,भाखरपुरा ,गाँवो में सभाए कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन जुटाया।
सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में जिस कदर भरष्टाचार और महंगाई बढ़ी हें उससे आम जन त्रस्त हो गया। कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोस हे ,उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत दे ऐसा जन प्रतिनिधि चुने ,चित्र सिंह ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अति आत्मविश्वास में हें जिसके चलते अपने सिद्धांतो से समझौता कर कांग्रेस के भरष्ट नेताओ को शामिल कर रही हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी ने जसवंत सिंह के साथ अच्छा व्यव्हार नहीं किया ,वरिष्ठ नेताओ के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा हें उससे भाजपा पर अंगुलियां उठने लगी हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह के अपमान कर मलानी के स्वाभिमान को ललकारा हें जिसका जवाब आपको सत्तरह अप्रैल को भारी तादाद में पोलिंग कर के देना हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। आपके सुख दुःख में साथी रहेंगे। चित्र सिंह के साथ राकेश जारी ,रघुवीर सिंह तामलोर ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,सहित कई लोग साथ थे वाही बड़ी तादाद में जसवंत समर्थक उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें