शनिवार, 5 अप्रैल 2014

जसवंत सिंह कि सभाओ में उमड़ा जन सैलाब



जसवंत सिंह कि सभाओ में उमड़ा जन सैलाब

छतीस कौम ने उत्साह के साथ समर्थन का दिया भरोसा

सच्चाई का साथ दे जनता। … जसवंत सिंह


बाड़मेर संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने शनिवार को गुड़ा मालानी ,धोरीमना और सिणधरी ने विशाल जन सभाओ को सम्बोधित किया। जसवंत सिंह ने इस दौरान विभिन धार्मिक स्थलो पर जाकर धोक दे कर जीत कि कामना कि। जसवंत सिंह ने धोरीमना सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके उत्साह ने मेरा आत्मविश्वास लौटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चाहे मेरे साथ अच्छा नहीं किया मगर मालानी कि जनता ने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया हें उससे मेरा हौंसला बढ़ा हें ,उन्होंने कहा कि यह जोश सत्तरह अप्रैल तक बरकरार रखे ,उन्होंने कहा कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतो से हट गयी हें ,आज भाजपा अतिक्रमण का शिकार हो गयी जिसके कारन मूल भाजपाई घुटन महसूस कर रहे हें ,उन्होंने कहा कि आप लोग विकास कि जो मांग करेंगे उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा ,काम और विकास में कोई कमी नहीं आएगी ,उन्होंने कहा कि नरमदा का पानी गांव गांव तक पहुंचे मेरी प्राथमिकता रहेगी।




जसवंत सिंह ने कहा कि आलमजी कि इस पावन धारा के विकास का वादा करता हूँ ,जसवंत सिंह ने सभा में उमड़े जन सैलाब के लिए जनता को साधुवाद दिया। इस अवसर परस्वरूप सिंह राठोड ने कहा कि भाजपा को अपने लोगो कि पहचान नहीं रही भाजपा ने कांग्रेसी घर कर रहे हें भाजपाईयो को बाहर किया जा रहा हें ,कार्यकर्ता इस तानाशाह रवैये से दुखी हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह जैसे राजनीतिज्ञ बाड़मेर से चुनाव लड़ रहे हें यह सौभाग्य कि बात हें। सभा को सम्बोधित करते हुए दिनेश विश्नोई ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह को छतीस कौम का समर्थन हें ,उन्हें भारी बहुमत से जीता कर उनके असम्मान का बदला लिया जायेगा। रतन सिंह बाखासर ने कहा कि आज बाड़मेर जैसलमेर में जसवंत लह्जार चल रही हें ,हर समाज वर्ग जाती धर्म के लीग जसवंत सिंह के साथ खड़े हें ,उन्होंने कहा कि भाजपा को शायद गलतफहमी हो गयी कि कार्यकर्ताओ कि अनदेखी कर वो थापे हुए उम्मीदवार को जीता देंगे। सत्तरह अप्रैल को भाजपा को जवाब मिल जाएगा। सभा में वीर सिंह भाटी ,बलराम प्रजापत ,केप्टेन हीर सिंह भाटी ,मौलाना ताज मोहम्मद ,बशीर खान धारेजा ,बहादुर सिंह बामडाला सहित कई जसवंत सिंह समर्थक मौजूद थे। जसवंत सिंह ने गुड़ा मालानी और सिणधरी में भी सभाओ को सम्बोधित कर समर्थन माँगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें