सोमवार, 7 अप्रैल 2014

कांग्रेस के नेता घोषणाओं को ही उपलब्घि मानते हैं: राजे

जैसलमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमले बोले। राजे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में गरीबों की संख्या बढ़कर 20 से 70 करोड़ हो गई। राजे ने अजमेर के पुष्कर, जोधपुर जिले के रतकुडिया और जैसलमेर में जनसभाओं के दौरान ये आरोप जड़े। रतकुडिया में राजे ने नरेन्द्र मोदी के साथ सभा की।कांग्रेस के नेता घोषणाओं को ही उपलब्घि मानते हैं: राजे
इन सभाओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उस वक्त देश में करीब 20 करोड़ गरीब थे। तब नेहरू जी ने नारा दिया था गरीबी हटाओ। आज भी कांग्रेस का वही नारा चल रहा है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इसी नारे का सहारा लिया। अभी हाल ही में राहुल गांधी ने ये कहा कि कांग्रेस 70 करोड़ गरीबों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि राहुल के इस बयान से साफ हो गया है कि जैसे-जैसे देश में कांग्रेस की सरकार बनती गई, वैसे-वैसे देश में गरीबी बढ़ती गई। नेहरू जी के समय देश में गरीबों की संख्या 20 करोड़ थी, जो अब 70 करोड़ हो गई।

कांग्रेस घोषणाओं में तो माहिर पर काम में जीरो
राजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल घोषणा करने में माहिर है, लेकिन काम करने में पूरी तरह जीरो है। पार्टी के नेता घोषणाओं को ही अपनी उपलब्धि मानते है, जबकि वास्तविक रूप में जमीन पर कुछ नही मिलता है। लोगों को गुमराह करना कांग्रेस की आदत है, जो छूट नही सकती। जनता अब इस हकीकत को समझ गई है।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में जिस तरह से प्रदेश की जनता ने अपना जादू दिखाकर देश में एक नया इतिहास रचा और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत दिया। इसे फिर दोहराते हुए लोकसभा चुनाव में भी जनता 25 की 25 सीटें नरेन्द्र मोदी की झोली में डालेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कार्यकर्तायों को ही आगे बढ़ाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें