मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा
बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने चौहटन विधानसभा के सरहदी गाँवों कोनरा..आलमसर.ईटादा..इब्रिम का तला..रबासर..बुरहान का तला..सांवा...सदराम की बेरी..कुन्दनपुरा..सेड़वा..भंवार...हरपालिया का तूफानी दौरा कर आम जन से जसवंत सिंह के लियए समर्थन माँगा। उनके साथ रतन सिंह बाखासर ,पदम् सिंह बावड़ी ,अशरफ अली ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुग सिंह गिराब ,सहित सेकड़ो कि तादाद में जसवंत सिंह के समर्थक उपश्थित थे। चित्रा सिंह ने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीती में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला हें उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वाली भाजपा नहीं रही ,भाजपा का कॉंग्रेस्सिकरण हो रहा हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने भाजपा कि स्थापना के साथ से भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे मगर पार्टी के कुछ लोगो ने उनके साथ विश्वाश्घात कर एक कोंग्रेसी नेता को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भी विशवास घात लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वाभिमान और अस्तित्व का हें जिसे आप लोगो को बनाये रखना हें। सभा को सम्बोधित करते हुए रतन सिंह बाखासर ने कहा कि हैम हमेशा जसवंत सिंह के साथ रहे हें इस बार भी उनके साथ हें ,उन्होंने कहा कि जिन लोगो के कारन हम भाजपा में आये उन्ही लोगो को भाजपा में लाकर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ को चुनौती दी जा रही हें। अशरफ अली ने कहा कि दुनिआ कि सबसे बड़ी राजनितिक हस्ती जसवंत सिंह चुनाव लड़ रहे हें उन्होंने कहा पार्टी ने जसवंत सिंह का टिकट काट कर कार्यकर्ताओ को का अपमान किया हें इस अपमान का बदला सत्तरह अप्रैल को लेना हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व कार्यकर्ताओ से से होता हें। कार्यकर्ताओ कि अनदेखी सहन नहीं कि जायेगी। सभाओ को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें