गुरुवार, 10 अप्रैल 2014

किरोड़ी ने किया टि्वट "विस्फोट", मोदी को देंगे समर्थन -



जयपुर। दौसा से प्रत्याशी और लालसोट से राजपा विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को अपने टि्वट से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। किरोड़ी ने टि्वट में बताया कि अगर वे चुनाव जीत जाएंगे तो भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का समर्थन करेंगे।
Kirodi Meena tweets, if I win, will support NDA
टि्वट में लिखा कि," केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती है तो मैं मोदी जी के साथ हूं।" इस टि्वट के बाद दौसा सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में असमंजस का माहौल है। वहीं राजनीतिक जानकारों के अनुसार मीणा ने अपने पक्ष में माहौल करने के लिए ये पैंतरा आजमाया है।

गौरतलब है कि किरोड़ी मीणा लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित होने से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों के सम्पर्क में थे। कांग्रेस ने तो उनके भाई जगमोहन को दौसा से टिकट देने का फैसला भी कर लिया था। लेकिन ऎन मौके पर फैसला टाल दिया गया। इसके अलावा उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिलेन की खबर भी आई थी।

इसकी पुष्टि करते हुए किरोड़ी मीणा ने टि्वट कर आरोप लगाया कि,"मुझे और जगमोहन के लिए मोदी जी और राजनाथ जी ने दौसा और टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा टिकट ऑफर किया था।" एक अन्य टि्वट में किरोड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर उनकी भाजपा में वापसी रोकने का आरोप लगाया। इसमें कहा गया कि वसुंधरा के इस्तीफे के चलते उनकी भाजपा में वापसी नहीं हो पाई।

-  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें