बुधवार, 9 अप्रैल 2014

किसानो के हितो कि रक्षा कि जायेगी चित्रा सिंह

चित्रा सिंह ने गुडा मालानी में जसवंत सिंह के लिए वोट मांगे 

किसानो के हितो कि रक्षा कि जायेगी चित्रा सिंह 

बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के लिए समर्थन जुटाने के लिए चित्रा सिंह ने  गुड़ा मालानी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो गाँवों में सभाए कर जसवंत सिंह के लिए वोट मांगे ,लोगो ने जगह जगह चित्रा सिंह का  ओढ़ाकर स्वागत कर जसवंत सिंह को समर्थन का भरोसा दिया। चित्रा सिंह ने बुधवार को गादड़ी ,आलपुरा ,बाणसार ,खुडाला ,उदानियो कि ढाणी ,गांधव ,बेरी गाँव और नगर  सभाओ का आयोजन किया। सभाओ में जसवंत समर्थको कि भरी भीड़ जुटी ,गांधव सभा को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि गुड़ा धोरीमना के गाँवों को नर्मदा नहर योजना से  जोड़ कर आम जन को  उपलब्ध करना प्राथमिकता हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह बाड़मेर जैसलमेर के विकास को लेकर तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानो के हितो कि रक्षा कि जायेगी किसानो को उनके अधिकार दिलाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा जातिगत राजनीती से ऊपर उठाकर जिस तरह जनता जसवंत सिंह के समर्थन में आगे आ रही हें वो उत्साहित करने वाला हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह का जो अपमान भाजपा ने किया उसे बाड़मेर जैसलमेर कि जनता ने अपना अपमान समझ जोरदार समर्थन देकर राज्य कि मुखिया कि नींद उड़ा दी ,उन्होंने कहा कि सत्तरह अप्रैल तक यह जोश बरकरार।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें