गुरुवार, 10 अप्रैल 2014

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में निकाली रैली

जैसलमेर। बाडमेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी के समर्थन में बुधवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां रैली निकाली और लोगों से समर्थन मांगा। रैली में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने शहर के मुख्यमार्गो पर जनसंपर्क करते हुए आमजन से वोट व समर्थन मांगा। इससे पूर्व जैसलमेर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौधरी का ढोल नगाड़ों से अभिनन्दन किया। जिला प्रवक्ता शंकरलाल माली ने बताया कि कंाग्रेस के प्रत्याशी चौधरी ने रैली से पूर्व डा.अम्बेडकर, सत्यदेव व्यास, शहीद सागरमल गोपा की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। रैली का आगाज सत्यदेव व्यास पार्क से हुआ।Congress took out a rally in support of Chaudhry
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ चौधरी ने मुख्य बाजार मे डोर टू डोर आमजन व व्यापारियों से जनसंपर्क किया। गड़ीसर चौराहे से हनुमान चौराहे तक लोगों ने विभिन्न जगहों पर चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान चौधरी ने हर सुख दुख मे साथ देने का विश्वास दिलाने के साथ आशीर्वाद के रूप में मत देने की अपील की। इस दौरान जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार, पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष देवीसिंह भाटी, नगरपरिषद के सभापति अशोक तंवर, जैसलमेर ब्लॉक अध्यक्ष

रेशमाराम, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमार खां, उपाध्यक्ष दिनेशपालसिंह, पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष देवकाराम माली, मेघराज परिहार, गाजी खां उर्फ छोटु खां, राणजी चौधरी, खटन खा मंगलिया, पार्षद आनंद व्यास ,जगदीश बिस्सा, एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, नगर अध्यक्ष सिकन्दर अली गाडीवान, महामंत्री उम्मेद आचार्य, महिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान, एनएसयुआई अध्यक्ष अशोक बारूपाल, प्रदीप राठौड़, विकास व्यास, चन्द्रशेखर पुरोहित, जेनाराम सत्याग्रही, पवन सुदा, राजकुमार भाटिया, मानसिहं देवड़ा, लीलाधर दैया आदि साथ थे। चौधरी ने गांधी दर्शन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूत की माला पहनाई।

फतेहगढ़ . बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने फतेहगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व हरीश के फतेहगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों से अभिनन्दन किया। चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी रही है। पार्टी ने हमेशा गांव व गरीब के विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म व सम्प्रदाय के नाम पर राजनीति कर लोगों को बांट रही है। उन्होंने लोगों से विकास को देखकर वोट देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ट नेता गोवर्द्धन कल्ला ने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो हमारा (कांग्रेस)का नहीं हो सका वो उनका (भाजपा) का कैसे होगा। जनसभा में जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, कांग्रेस नेता रूपाराम धणदे, हुसैन फकीर, सवाईखां, चेलक सरपंच सुखपालसिंह, सादुलसिंह, चंगेज खां ने भी विचार व्यक्त किए।

रामगढ़ . बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने बुधवार को रामगढ़ में चुनावी सभा में लोगों से मत व समर्थन मांगा। चौधरी ने कांग्रेस सरकार के किए गए कार्यो का बखान किया। चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है, लेकिन लोकसभा में उनकी चालें नहीं चलेगी। सभा को जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व विधायक गोवर्द्धन कल्ला, जिलाध्यक्ष रावताराम, दिनेशपालसिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जतनादेवी, देशलाराम, भंवरसिंह, गोविन्द भार्गव, खेतमल खत्री, अर्जुन दैया, छगनलाल, मालमसिंह, सेंवत खान आदि उपस्थित थे। सभा से पूर्व रामगढ़ पहुंचने पर चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

2 टिप्‍पणियां:

  1. Harish Choudhary ek yuva neta jo jesalmer badmer ke vikas ke liye jaroori ...so mitro vote for harish choudhry

    जवाब देंहटाएं
  2. Harish Choudhary ek yuva neta jo jesalmer badmer ke vikas ke liye jaroori ...so mitro vote for harish choudhry

    जवाब देंहटाएं