रविवार, 6 अप्रैल 2014

बाड़मेर विधान सभा में जसवंत सिंह के समर्थन में दर्जनो गाँव आये आगे

चित्रा सिंह ने लिया जसवंत के विजयी भव का आशीर्वाद


बाड़मेर विधान सभा में जसवंत सिंह के समर्थन में दर्जनो गाँव आये आगे


बाड़मेर संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने रविवार को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के लंगेरा ,आटी ,मारूड़ी ,जसाई ,दारूडा ,गड़ीसर ,मीठीसर , रडवा ,बालेरा ,जूना आदि गाँवों में सभाए कर जसवंत सिंह को भरी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।


सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि बाड़मेर के समग्र विकास के लिए जसवंत सिंह ने भाजपा से अपने घर से टिकट माँगा था मगर भाजपा ने उनके साथ पार्टी के लोगो ने गद्दारी कर उनकी बजाय एक कांग्रेसी नेता जिसे दो माह पहले ही क्षेत्र कि जनता ठुकरा चुकी थी को टिकट देकर उतारा। उन्होंने कहा कि बाड़मेर कि जनता जसवंत सिंह के साथ उनके सम्मान में जिस तरह खड़ा हुआ हें उनके आगे हैम नतमस्तक हें ,उन्होंने कहा सभाओ में उमड़ रही जनता साफ़ संकेत दे रही हें कि उन्हें जसवंत सिंह के अलावा कोई मंजूर नहीं। चित्रा सिंह ने कहा कि मारवाड़ कि धरती अपने स्वाभिमान कि रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हें ,उन्होंने आम जन से सत्तरह अप्रैल को बेटरी टॉर्च पर बटन दबा कर जसवंत सिंह को दिल्ली भेजने का आह्वान किया। सभाओ को सम्बोधित करते हुए असरफ अली ने कहा कि राज्य कि मुख्यमंत्री मुस्लिमो को धमकिया दे रही हें कि चुनाव के बाद किसके टुकड़े होते हें ,उन्होंने कहा कि तानाशाही से सरकारे नहीं चलती ,भारत सांप्रदायिक सद्भाव का देश हें जहा हिन्दू मुस्लिम भारत माता कि दो आँखे हें ,उन्होंने कहा कि पीर पगारो साब हमारे ही नहीं छतीस कौम के सम्मानीय महापुरुष हें। भाजपा के जिन उपाध्यक्ष महोदय ओंकार सिंह ने पीर साब पर आरोप लगाया हें कि उनकी जांच कि जायेगी पहले तो यह कि स्व्यं लखावत साब जसवंत सिंह के साथ हिंगलाज यात्रा के दौरान पीर सब कि दावत में शामिल हो चुके हें। उन्होंने कहा कि लखावत साब ने तब बयान दिया था कि हज़ और हिंगला यात्रा एक सम्मान हें। फिर आज विवाद क्यूँ। चित्रा सिंह के साथराम सिंह बोथिया ,,रिडमल सिंह दांता ,मौलवी हनीफ गड़ीसर ,दुर्जन सिंह गुडिसार , सगत सिंह परो ,कान्ता कंवर सरपंच ,रानीगांव सरपंच उगम सिंह ,प्रेम सिंह ,नीम्ब सिंह उंडाखा ,रहमतुल्लाह खान ,आसूलाल खत्री ,उतमाराम भोपा ,हदवंत सिंह मिठड़ी ,हरी सिंह दरडा चेतन राम मेघवाल ,हसन खान कुम्भार ,पर्वत सिंह जसाई ,सहित कई जसवंत समर्थक साथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें