मंगलवार, 8 अप्रैल 2014

सच्चाई का साथ दे। ।चित्रा सिंह

सच्चाई का साथ दे। ।चित्रा सिंह


चित्रा सिंह ने शिव विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो गाँवो का दौरा किया



बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने मंगलवार को शिव विधान सभा क्षेत्र के दर्जन भर गाँवों का दौरा कर जसवंत सिंह के समर्थन माँगा। चित्रा सिंह ने मंगलवार को निम्बला ,साजीतड़ा ,शिव ,बिसु कल्ला ,पुषड़,धारवी ,लांगो कि ढाणी ,देवका खोड़ाल आदि गाँवों में सभाए कर जसवंत के पक्ष में वोट मांगे ,उन्होंने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिव कि जनता ने मानवेन्द्र सिंह को जो स्नेह और समर्थन दिया उसे बरकरार रखते हुए जसवंत सिंह को भारी मतों से विजयी ,बनाए उन्होंने कहा कि बाड़मेर जैसलमेर जिलो के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने बाड़मेर जैसलमेर जिलो में विकास कि प्राथमिकताए तय कर ली हें, चित्रा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतो से भटक गयी हें ,उधर के नेताओ पर भरोसा कर पार्टी के लोगो को दरकिनार कर रही हें जिससे कार्यकर्ता मायूस हें ,उन्होंने कहा भाजपा ने कार्यकर्ताओ कि भावनाओ का सम्मान नहीं किया ,जसवंत सिंह के साथ षड़यंत्र रच टिकट से वंचित रखा ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह राजनीती के अंतिम पड़ाव में अपने घर कि सेवा करना चाहते हें ,आप लोगो ने जसवंत सिंह को जो प्यार और सम्मान दिया उससे हमारा हौंसला बढ़ा हें। उन्होंने कहा कि सत्तरह अप्रैल तक यह हौंसला और जज़बा बनाए रखे और जसवंत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाए।


चित्रा सिंह ने रामनवमी शोभा यात्रा में कि शिरकत


बाड़मेर चित्रा सिंह ने मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा में शिरकत कर भगवन राम को पुष्पाहार भेंट कर पूजा अर्चना कि। उन्होंने रामनवमी कि बाड़मेर जैसलमेर कि जनता को शुभकामनाए दी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें