गुरुवार, 10 अप्रैल 2014

लोकसभा का पहला बड़ा घमासान, 91 सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली। सोलहवीं लोकसभा के लिए गुरूवार को पहला बड़ा घमासान शुरू हो गया है। मतदान के तीसरे चरण में 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है।first big battle for 91 seat of lok sabha election
मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा।

मतदान के इस चरण में कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम के हवाले हो जाएगा। हरियाणा, दिल्ली और केरल की सभी सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही ओडिशा में विधानसभा के लिए भी मत डाले जा रहे हैं। इससे पहले के दो चरणों में पूर्वोत्तर की 12 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।

कहां कितनी सीटों पर मतदान
बिहार : 6
क्यों अहम: बिहार में इस बार जदयू, भाजपा और राजद-कांग्रेस गठजोड़ के बीच कांटे का मुकाबला। मतदान के रूझानों से शेष बिहार में राजनीतिक दल अपनी बढ़त या स्थिति का आकलन कर सकेंगे।

केरल : 20
क्यों अहम: कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर। इस बार नरेंद्र मोदी ने केरल में कई सभाएं कीं। भाजपा को राज्य से आस।

हरियाणा : 10
क्यों अहम: दिल्ली से सटा राज्य, कांग्रेस को गढ़ बचाने की चुनौती, "आप" की उम्मीदें भी दांव पर।

ओडिशा : 10
क्यों अहम: बीजद, भाजपा व कांग्रेस मैदान में। बड़ी पार्टियो में गठबंधन नहीं।

दिल्ली : 7
क्यों अहम: कांग्रेस : सीटें बचाना लक्ष्य, भाजपा : वापसी की तलाश, आप : प्रतिष्ठा दांव पर।

झारखंड : 4
क्यों अहम: नक्सल प्रभावित। भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, राजद में मुकाबला।

उत्तरप्रदेश : 10
क्यों अहम: भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा में कांटे की टक्कर। जातिवाद व सांप्रदायिकता का कार्ड जमकर खेला गया।

महाराष्ट्र : 10
क्यों अहम: कांग्रेस को भाजपा-शिवसेना से कड़ी चुनौती।

मध्यप्रदेश : 9
क्यों अहम: भाजपा के मजबूत आधार वाले इलाके से शेष राज्य के वोटिंग पैटर्न का पता चलेगा।

यहां 1-1 सीट पर
चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप व अंडमान-निकोबार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें