शुक्रवार, 11 अप्रैल 2014

106 साल के बुजुर्ग ने रचाया ब्याह

गोड्डा। प्यार न उम्र देखता है, न जाति। यहां एक काफी बड़ी उम्र में शादी करने का मामला सामने आया है।a strange marriage of an old person aged 106 years
झारखंड के गोड्डा जिले में 106 साल के बुजुर्ग तारा टुडू ने अपनी 45 साल की प्रेमिका बहामुनी मुर्मू से बुधवार को शादी कर इसे साबित कर दिया।

मामला सिजुआ गांव का है। तांत्रिक तारा और बहामुनी के बीच करीब 20 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बहामुनी अपने घर को छोड़ तारा के साथ ही रहती थी। इस दौरान उनके चार बच्चे हुए। तारा के घर में पहले से ही कई पोते और पड़पोते हैं। दोनों की शादी की खबर से गांव में मेला सा दृश्य उपस्थित हो गया। आस-पास के ग्रामीण भारी संख्या में इस शादी को देखने के लिए जमा हो गए।

पंचायत के मुखिया मीरा टुडू ने बताया कि शादी करने के लिए दोनों ने पंचायत में गुहार लगाई थी। ग्राम प्रधान वीर सिंह मरांडी, सामाजिक कार्यकर्ता सियाराम सोरेन, पारिवारिक सदस्यों के अलावा आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दोनों एक-दूजे के हो गए।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें