गुरुवार, 27 फ़रवरी 2014

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव के पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 8 राज्यों के 54 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
अभी-अभी आ रही ताजा खबर में इस सूची को प्रेस कांफ्रेंस में जारी किया गया। कृपया इंतजार कीजिए हम कुछ ही समय पश्चात इस सूची को यहां प्रदर्शित करने जा रहे हैं। 
 

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरूवार देर रात अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 54 नाम हैं। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से 17-17 उम्मीदवार उतारे हैं।
नागपुर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को टिकट दिया है, वहीं बीड से गोपीनाथ मुंडे और उत्तर-पूर्वी मुंबई से किरीट सोमैया को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से दो अल्पसंख्यकों को टिकट दिए हैं। बारामूला से गुलाम मोहम्मद मीर और अनंतनाग से मुश्ताक अहमद मलिक को उतारा है। पहली लिस्ट के मुताबिक ओडिशा से छह, जम्मू-कश्मीर से पांच, हिमाचल प्रदेश से तीन, जबकि अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा से 2-2 प्रत्याशी उतारे गए हैं।

पश्चिम बंगाल : सीटें 42, घोषित 17
पश्चिम बंगाल के दमदम से पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर, बारासात से जादूगर पीसी सरकार (जूनियर) और हावड़ा से फिल्म अभिनेता जॉर्ज बेकर को मौका दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश : सीटें 4, घोषित 3
कांगड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री शांताकुमार और हमीरपुर से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को टिकट मिला है। शिमला (आरक्षित) से वर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप को उतारा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें