शुक्रवार, 31 जनवरी 2014

विवाहिता पर केरोसिन उड़ेल लगा दी आग

विवाहिता पर केरोसिन उड़ेल लगा दी आग

पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, झुलसी विवाहिता जोधपुर रेफर

बालोतरा सिवाना थानांतर्गत थापन गांव में पति सहित ससुराल पक्ष ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी। इससे विवाहिता करीब ८० फीसदी झुलस गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिवाना थाने में पेश रिपोर्ट के अनुसार गुलशेर मोहम्मद पुत्र हकीम खां निवासी सिणधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी भतीजी रोशन बानो की शादी करीब ४ वर्ष शाहरुख पुत्र यासीन खां मोयला मुसलमान निवासी थापन के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व सास, ससुर सहित ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। गुरुवार को सभी ने मिलकर उस पर केरोसिन उड़ेल आग लगा दी। इससे वह पूरी तरह झुलस गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें