बुधवार, 30 अक्तूबर 2013

पुलिस कांस्टेबल ने क्वार्टर में खुद को गोली मारी

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार को राजस्थान पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस कांस्टेबल ने क्वार्टर में खुद को गोली मारी
जानकारी के अनुसार नागौर जिले के रोल थाने में तैनात हैड कांस्टेबल नरपतराम ने बुधवार सुबह पुलिस क्र्वाटर में खुद को गोली मार ली। मृतक मूलत: नागौर की करणी कॉलोनी का रहने वाला था। कांस्टेबल की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। वह परिवार के साथ रहता था लेकिन घटना के समय वह क्र्वाüटर मे अकेला ही था। परिवार घर गया हुआ था। नागौर एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मौका मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें